नशे में धुत दूल्हे ने मचाया मंडप में हंगामा, टूटी शादी, बारात लौटी वापस

Location: Ranka

:


रंका/गढ़वा: विवाह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मंडप पर दूल्हे की हरकतों ने पूरे माहौल को शर्मसार कर दिया। घटना रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव की है, जहां सोमवार की रात शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। लेकिन मंडप में दूल्हे की नशे में की गई हरकतों ने शादी को बीच में ही रुकवा दिया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

बरदरी गांव निवासी राम शरण रवि की पुत्री की शादी पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी देवव्रत से तय हुई थी। बारात पूरे शान-ओ-शौकत के साथ बरदरी गांव पहुंची। द्वार पूजा और वरमाला जैसी रस्में पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुईं। परिजनों और ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल था।

रात्रि के करीब 3 बजे, जब दूल्हे को मंडप में विवाह की मुख्य रस्मों के लिए बुलाया गया, उसी दौरान अचानक स्थिति बदल गई। परिछावन की रस्म के दौरान दूल्हे ने अंजुली में दिया गया चावल फेंक दिया और गाली-गलौज करने लगा। फिर मौर को सिर से उतारकर फेंक दिया और खुद मंडप में गिर पड़ा।

दूल्हे की बिगड़ी हालत और उसके व्यवहार को देखकर परिवार वालों को शक हुआ और पूछताछ के बाद पता चला कि वह नशे का आदी (ड्रग एडिक्ट) है। यह सुनते ही दुल्हन ने साफ इंकार कर दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से विवाह नहीं करेगी। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और हंगामा भी हुआ।

दूल्हे की अर्धबेहोशी की स्थिति मंगलवार दोपहर तक बनी रही। होश में आने के बाद वह अपने परिजनों के साथ वापस लौटने लगा, लेकिन गांववालों ने दहेज में दिए गए सामान और नकद राशि की वापसी की मांग करते हुए रोका। बाद में दोनों पक्षों ने रंका थाना में पहुंचकर मामले की जानकारी दी।

थाना में वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बातचीत के बाद दूल्हे पक्ष ने एक पखवाड़े के भीतर दहेज में मिली नकद राशि और सामान लौटाने की लिखित सहमति दी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!