पिता की हत्या के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, धुरकी थाना में आवेदन

सगमा (गढ़वा)। पूतूर गांव निवासी उमा शंकर बैठा ने धुरकी थाना को आवेदन देकर अपने पिता की हत्या में शामिल बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

धुरकी थाना को दिए गए आवेदन में उमा शंकर ने बताया कि बीते 2 मार्च को उनके पिता रामधनी बैठा की बेरहमी से टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य वारदात में उनके पड़ोसी राजेश्वर बैठा समेत छह लोग शामिल थे। धुरकी पुलिस द्वारा राजेश्वर बैठा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन बाकी पांच आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं।

आवेदन में उन्होंने बताया कि आरोपी कह रहे हैं—“अगर अपना भला चाहते हो तो केस उठा लो, वरना पूरे घर में आग लगाकर सभी को मार डालेंगे। कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा।” ऐसे हालात में उमा शंकर ने थाना प्रभारी से शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

इस संबंध में पूछे जाने पर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि इस हत्या मामले में मुख्य आरोपी राजेश्वर बैठा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान अंतिम चरण में है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राज्यसभा चुनाव से तय होगी झारखंड की राजनीति की दशा और दिशा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले पर रहेगी नजर

    राज्यसभा चुनाव से तय होगी झारखंड की राजनीति की दशा और दिशा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फैसले पर रहेगी नजर

    प्रधानाध्यापक सचिदानंद प्रसाद यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

    प्रधानाध्यापक सचिदानंद प्रसाद यादव का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

    कांडी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न

    कांडी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन संपन्न

    पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

    पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

    भूमि नामांतरण को लेकर प्रमुख व राजस्व उपनिरीक्षक में तीखी बहस, जांच की मांग

    मईया सम्मान योजना दस्तावेज जांच में उमड़ी महिलाओं की भीड़, टोकन लेने को लेकर धक्का-मुक्की

    मईया सम्मान योजना दस्तावेज जांच में उमड़ी महिलाओं की भीड़, टोकन लेने को लेकर धक्का-मुक्की
    error: Content is protected !!