पतरिहा गांव का युवक 3 सितंबर से लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

Location: Meral

मेराल (गढ़वा), सितंबर 2025

थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव निवासी द्वारिका बियार का 28 वर्षीय पुत्र गिरिनाथ बियार बीते 3 सितंबर की रात से लापता है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों में लगातार खोजबीन की गई, लेकिन बुधवार तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में द्वारिका बियार ने मंगलवार को मेराल थाने में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी है

द्वारिका बियार ने बताया कि 3 सितंबर को उनका बेटा अपने ससुराल भगोडीह से घर लौटा था, लेकिन कुछ देर बाद ही वह गांव से बाहर निकल गया। रात 8 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

रामना स्टेशन के पास महिला ने रिसीव की कॉल

खोजबीन के क्रम में जब युवक के मोबाइल पर उसके बहनोई ने कॉल किया, तो कॉल एक अनजान महिला ने रिसीव किया। महिला ने बताया कि वह रामना रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान से बोल रही है और गिरिनाथ बियार ने अपना मोबाइल ₹1500 में गिरवी रख दिया है और वहां से चला गया है

घटना से चिंतित परिजनों ने युवक की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाते हुए प्रशासन से खोजबीन की मांग की है

यदि किसी व्यक्ति को गिरिनाथ बियार के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया उनके पिता द्वारिका बियार के मोबाइल नंबर 7073958938 पर संपर्क करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!