निर्जला उपवास रखकर सुहागिन महिलाओं ने की भगवान शंकर-पार्वती की पूजा, मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Location: Meral


मेराल। भाद्र मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मंगलवार को शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया। अखंड सौभाग्य, पति के दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्रों और श्रृंगार से सुसज्जित होकर शिवालयों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में ब्राह्मणों को बुलाकर पूरे विधि-विधान से पूजा में जुटीं। पूजा के दौरान दान-दक्षिणा भी दी गई।

नवविवाहित महिलाओं से लेकर बुजुर्ग सुहागिनों तक ने उत्साह से इस पर्व में भाग लिया। पारंपरिक परिधान, सोलह श्रृंगार, हाथ-पांव में मेहंदी और तीज के विशेष प्रसाद पेड़किया ने पूरे माहौल को आस्थामय बना दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दशक पहले तक यह पर्व शहरी इलाकों और कुछेक ग्रामीण घरों तक ही सीमित था, लेकिन सोशल मीडिया और जागरूकता के बढ़ते प्रभाव से अब शहर, गांव, गरीब और अमीर हर घर में महिलाएं पूरे समर्पण भाव से तीज व्रत करने लगी हैं।

त्योहार से पूर्व दो दिनों तक बाजारों में कपड़े और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। मंगलवार को भगवान शंकर-पार्वती को प्रसाद अर्पित कर महिलाओं ने ब्राह्मणों को दान दिया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!