निकाय चुनाव 2026 गढ़वा में नामांकन के पहले दिन राजनीतिक सरगर्मी तेज, श्री बंशीधर नगर में एक नामांकन दाखिल

Location: Garhwa



गढ़वा जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। हालांकि पहले दिन केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ। यह नामांकन श्री बंशीधर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर के समक्ष दाखिल किया गया।
श्री बंशीधर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सुधा देवी के अलावा कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि सात अन्य प्रत्याशियों ने भी पर्चा लिया है।
वहीं गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ, लेकिन कई दिग्गजों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडे, अनिल कुमार पांडे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, झामुमो की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पिंकी केसरी के पति संतोष कुमार केसरी, कंचन साहू, विकास कुमार माली, संतोष कुमार सोनी और आशीष कुमार सोनी के नाम शामिल हैं।
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र से भी अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी और पुष्कर पांडे शामिल हैं।
अध्यक्ष एवं वार्ड पर्षरद पद के नामांकन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त नजर आई। दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में भी दिनभर गहमागहमी देखी गई। यहां भाजपा के पर्यवेक्षक समीर उरांव, सतनारायण सिंह और लक्ष्मण सिंह के आने की सूचना थी, जो भाजपा समर्थित उम्मीदवार के चयन के लिए गढ़वा आने वाले थे।
पर्यवेक्षकों के इंतजार में अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक दिनभर भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे। हालांकि शाम पांच बजे तक पर्यवेक्षक गढ़वा नहीं पहुंच सके, जिससे उनका इंतजार जारी रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!