पलामू: नाबालिग से दुष्कर्म कर पत्थर से कूचकर हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला में बुधवार को एक युवक ने 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची को दुष्कर्म कर उसे पत्थर से कूचकर हत्या कर दिया।नाबालिग का शव आरोपी के घर से बरामद किया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

वही घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी मणि भूषण प्रसाद, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला, शहर थाना के एसआई गुलशन बिरुवा,संगीता कुमारी,ऋषिकेश दुबे घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और वरीय पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।जानकारी के अनुशार बुधवार को 10 वर्षीय नाबालिग अपने घर के पास खेल रही थी।इसी क्रम में आरोपी मौके पर पहुंचा और नाबालिग को अपने साथ ले गया।

काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की. बाद में परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो नाबालिग मोहल्ले के ही रहने वाले आरोपी के साथ जाती दिखी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना टीओपी टू के पुलिस अधिकारियों को दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पुलिस के जवान भी पहुंचे लेकिन मामले में कोई संवेदनशीलता नहीं दिखी।

बाद में मोहल्ले के लोगों ने खुद ही आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ की और जब उसके घर गए तो देखा कि नाबालिग का शव पड़ा हुआ है. नाबालिग की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई थी। वही घटना के बाद पुलिस नाबालिक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही मारपीट में घायल आरोपी का इलाज मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस की देखरेख में चल रही है।

वही मौके पर उपस्थित पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा कि पलामू में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। जिसके वजह से पूरा पालमू शर्मसार है।मंगल सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना से वह काफी चिंतित है।पीड़ित परिवार को पुलिस के द्वारा उचित न्याय दिलाया जाए और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!