नव नियुक्त शिक्षक योगेंद्र प्रसाद का प्रमाण पत्र निकाला फर्जी, देवघर डीसी ने सरकार को भेजी रिपोर्ट, अब होगी कार्रवाई

Location: रांची

रांची : प्लस टू शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इसकी जांच कराई गई । जांच में मामला सही पाया गया। देवघर निवासी योगेंद्र प्रसाद ने फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली है। प्लस टू शिक्षक बहाली में योगेंद्र प्रसाद की नियुक्ति दिव्यांगकोटे से हुई है। योगेंद्र कुमार ने देवघर में डॉक्टरों की मिलीभगत से मूक बधिर होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया था। नियुक्ति के लिए इसी प्रमाण पत्र का सहारा लिया और दिव्यांग कोटे से उसकी नियुक्ति हो गई। 12 जुलाई को उसे नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया है। नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ कि योगेंद्र प्रसाद मूक बधिर नहीं है वह वह बोल व सुन सकता है। योगेंद्र कुमार के साथ बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।
प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने भी इस मामले को उठाया था। इसके बाद शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने मामले की जांच का आदेश देवघर डीसी को दिया था। देवघर डीसी ने चिकित्सकों की एक कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि योगेंद्र प्रसाद का सर्टिफिकेट फर्जी है और वह मूक बधिर नहीं है। देवघर डीसी ने शिक्षा सचिव को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में पूरे मामले की चर्चा की गई है। इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि योगेंद्र प्रसाद ने गलत सर्टिफिकेट से शिक्षक की नौकरी हासिल की है। सरकार अब उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जल्द उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा साथ ही फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने को लेकर भी अलग से कार्रवाई की जाएगी। फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!