झारखंड में सरकार बनाने की सपना देख रही भाजपा 6 माह में जिला कमेटियों तक की नहीं कर पाई है गठन

Location: Garhwa

गढ़वा: अगले कुछ महीनो में होनेवाली विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से राजनीतिक रूप से दबाव में आई भाजपा भले ही झारखंड में चुनाव जीतने के दावा कर रही है परंतु राज्य में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा हुए कारीब छह माह गुजर गए ,परंतु भाजपा ने झारखंड के किसी भी जिलों में जिला कमिटीयों तक की गठन नहीं कर पाई है। ऐसे में संगठन के बल पर चुनाव जीतने की भाजपा की दावे की हकीकत क्या है ,इसका आकलन किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के शीर्षास्थ नेताओं ने 400 पार का नारा देकर केंद्र में मजबूत सरकार की सपना संजोए थे, जो सपना 240 सीटों पर आकर अटक कर धारासायी हो चुकी है। बावजूद झारखंड में सरकार बनाने के लिए भाजपा ऊपरी तौर पर तो खूब हवाबाजी कर रही है ,परंतु जमीनी हकीकत यही है कि झारखंड में अंदरूनी लड़ाई अथवा गुटबाजी के कारण भाजपा विगत छह माह में जिला अध्यक्षों को मनोनीत करने से आगे संगठन का विस्तार नहीं कर सकी है।तात्पर्य यह की जिला अध्यक्षों की घोषणा तो राज्य इकाई द्वारा कर दिया गया, परंतु जिला कमेटी प्रखंड कमेटी एवं विभिन्न मोर्चा का गठन अभी तक भाजपा की ओर से नहीं किया जा सका है। ऐसे में भाजपा का झारखंड जीतने का दाव कहीं हवा हवाई साबित ना हो जाए।

हालांकि यह बात सच है कि अगले अक्टूबर नवंबर माह में जिन चार राज्यों में चुनाव होने की चर्चा है उसमें महाराष्ट्र हरियाणा जम्मू कश्मीर तथा झारखंड शामिल है। इसमें से झारखंड को छोड़कर शेष तीन राज्यों पर भाजपा खुद को भी सरकार बनाने की मानसिकता में नहीं दीख रही है। लिहाजा भाजपा ने सारा ध्यान झारखंड की ओर केंद्रित कर रखा है। इसका आकलन इससे भी किया जा सकता है कि भाजपा ने यहां जहां एक और फायर ब्रांड हिंदू नेता असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा को राज्य का सह प्रभारी तथा संगठन एवं सरकार चलाने में काफी अनुभव रखने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया है । स्वयं अमित शाह कल ही रांची में आकर चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा ऊपरी तौर पर झारखंड में चुनाव जीतने की तैयारी में बड़ी जोर शोर से लगी है, परंतु जमीन पर स्थिति यही है कि भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा करने के लगभग 6 माह गुजर गया बावजूद अब तक जिला कमेटी तक का गठन नहीं कर पाई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!