नर सेवा ही नारायण सेवा : विकास केशरी

Location: Garhwa


आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक विकास केशरी, प्राचार्य मनु जेम्स सहित अन्य लोगों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नर्सों के योगदान के बारे में बताया गया तथा समर्पण भाव एवं कड़ी मेहनत के साथ अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कॉलेज के निदेशक विकास केशरी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। पीड़ित मानवता की सेवा करना सभी धर्मों का सार है।” उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्स मरीजों की सेवा और देखभाल कर जीवन रक्षक की भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य — सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” है। यह थीम नर्सों को सशक्त बनाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
प्राचार्य मनु जेम्स ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिवस स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम क्षणों तक नर्सें मरीजों की सहायता करती हैं, इसलिए समाज को उनके प्रति आदर और सम्मान का भाव रखना चाहिए।
कार्यक्रम में राहुल प्रकाश, शिवम कुमार, प्रीति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, विभा शर्मा, सचिन कुमार, शशि कुमारी सहित बड़ी संख्या में कॉलेज कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!