नदी अतिक्रमण कर अवैध ईंट भट्ठा संचालन, प्रशासन करेगा कार्रवाई

Location: Meral

मेराल: थाना क्षेत्र के हासनदाग, तीसरटेटूका, दतवनीया, सिवाना पर दानरो नदी का अतिक्रमण कर अवैध रूप से टीन, लोहा, चदरा से बनी चिमनी ईंट भट्ठा संचालित किया जा रहा है। यह अवैध चिमनी ईंट भट्ठा “केवीएस” नाम से चलाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध चिमनी ईंट भट्ठे के मालिक झलुआ, गढ़वा के निवासी हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए टीन, चदरा और लोहा से बनी चिमनी ईंट भट्ठों का संचालन अवैध एवं नियम विरुद्ध है।

नदी पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण

ईंट निर्माण के लिए दानरो नदी में लगभग 1000 फीट लंबा और 100 फीट चौड़ा अतिक्रमण कर लिया गया है। एक ओर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के निर्देश पर नदी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अवैध चिमनी संचालक प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए खुलेआम नदी पर कब्जा किए हुए हैं।

स्थानीयों में रोष, विरोध करने वालों को धमकी

नाम न छापने की शर्त पर हासनदाग के कुछ लोगों ने बताया कि जब उन्होंने इस अतिक्रमण का विरोध किया, तो अवैध चिमनी संचालकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकियां दीं। डर के कारण ग्रामीणों ने विरोध करना बंद कर दिया।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

जब इस मामले पर सीओ जसवंत नायक से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
“नदी का अतिक्रमण पूरी तरह अवैध है। इस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने भी स्पष्ट किया कि “लोहा, चदरा और टीन से बने ईंट भट्ठे अवैध हैं। खनन निरीक्षक को भेजकर जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई होगी।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!