नगर निकाय चुनाव पर झामुमो ने खोला पत्ता, लंबे मंथन के बाद संतोष केशरी के नाम पर बनी सहमति

Location: Garhwa

गढ़वा – नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन के लिए काफी जद्दोजहद चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात्रि तक चली को लंबे मंथन के बाद झामुमो की ओर से निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। शनिवार को झामुमो जिला कमिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष शंभू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की उपस्थिति में जिला सचिव, सरीफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य,पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष, सचिव, नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई। करीब 8 घंटे तक चली इस बैठक में काफी मंथन के बाद सर्व समिति से गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में संतोष केसरी, अनीता दत्त, कंचन साहू जितेंद्र सिंहा व मासूम खान का नाम आया था। देर रात्रि तक चली इस बैठक में काफी जद्दोजहद व गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से संतोष केसरी के नाम पर सहमति बनी।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी को तन, मन से समर्पित होकर भारी बहुमत से जीत दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य, नगर कमेटी का पदाधिकारी एवं सदस्य सभी लोग पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य करें एवं संतोष केसरी को भारी बहुमत से जिताएं। पूर्व मंत्री ने इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य मदनी खान, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, परेश कुमार तिवारी, नसीम अख्तर, शांति देवी, धीरेन्द्र चौबे, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, संजय कुमार कांस्यकार, रेखा चौबे, अंजलि गुप्ता, अराधना सिंह, रेखा पाठक, वंदना जायसवाल, मो. अरमान सिद्दकी, दिव्य प्रकाश, राजेश कुमार गुप्ता, पंचम सोनी, निलू खान, अंजु केशरी, रंथा नायक, वंशीधर यादव, शौकत कुरैशी, खलील अहमद, दीनदयाल पासवान, चन्दन कुमार पासवान, मनोज तिवारी, नीरज तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!