नगर ऊंटरी में मासिक समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था पर निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: नगर ऊंटरी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर ऊंटरी अंचल के पांच थाना प्रभारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर

पुलिस निरीक्षक ने कहा कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी। बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने और नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में नगर ऊंटरी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रंका थाना प्रभारी आकाश सिंह और बिशनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!