धुरकी थाना प्रभारी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर पेश की मानवता की मिसाल

Location: सगमा

धुरकी:
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने ठंड से बचाव के लिए थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। लोगों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का ऐसा मानवीय रूप बहुत कम देखने को मिलता है।
इस मौके पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने ठंड के मौसम में सतर्क रहने, अलाव का सहारा लेने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!