Location: Manjhiaon
मझिआंव में दिशा मेंबर झारखंड एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी का औपचारिक दौरा हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार गढ़वा से मझिआंव होते हुए वे प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव पहुंचे। इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।
नगर पंचायत वार्ड संख्या 8 स्थित बकोईया गांव में सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी के आवास पर उनका सम्मान किया गया। इसके अलावा बस स्टैंड पर युवा समाजसेवी मारुति नंदन और उनके साथियों ने भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। गोपालपुर गांव में भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, अनंत तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पाठक, युवा नेता मारुति नंदन सोनी, धर्मेंद्र पाण्डेय, सोनू सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोरखनाथ पाठक, त्रिपुरारी तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











