‘देखो अपना देश’ के तहत रेल मंत्रालय ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया, उठा सकते हैं लाभ, 27 जुलाई को शुरू होगी यात्रा

रांची: रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इसके अंतर्गत भारत के तीर्थ यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. ट्रेन दिनांक 27.7.2025 रविवार को भागलपुर से खुलेगी- जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चंपा, बिलासपुर, दुर्ग स्टेशन से होते हुए जाएगी. जहां यात्रीगण ट्रेन में सवार हो सकेंगे.यह यात्रा 11 रात 12 दिनों की होगी. जिसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, मदुरई, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को महज 22760 रुपए प्रति व्यक्ति स्लीपर इकोनॉमिक्स श्रेणी और 39990 रुपए प्रति व्यक्ति थर्ड एसी स्टैंडर्ड श्रेणी का खर्च उठाना होगा. बुकिंग इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी जानकारी के लिए आईआरसीटीसी कार्यालय 41,शेक्सपियर सरणी, डक बैक हाउस, प्रथम तल कोलकाता 700017 से विस्तृत यात्रा विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं . या आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc tourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. या आईआरसीटीसी की अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करवा सकते हैं यात्रा संबंधी सूचनाओं निम्नलिखित फोन नंबरों पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं. रांची 85959 37711, पटना 859 590 407 3, कोलकाता 977 1440056.भारत गौरव यात्रा ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है यात्रा बहुत आरामदायक होगी यात्रियों को ट्रेन में ही सारी सुविधाएं रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। अपर महाप्रबंधक (पर्यटन आईआरसीटीसी) क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की ओर से इस यात्रा की जानकारी दी गई है. पलामू, गढ़वा, लातेहार सहित अन्य जगहों के यात्री यदि ट्रेन में बुकिंग करते हैं तो वह रांची में इस ट्रेन से यात्रा शुरू करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!