दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर नवयुवक फ्रेंड्स क्लब की बैठक, विनोद चौधरी बने सचिव

Location: Meral

मेराल। शिव मंदिर परिसर, मुड़ल टोला मेराल में नवयुवक फ्रेंड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर अध्यक्ष धन्नजय चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब पदाधिकारी, सदस्य, ग्रामीण जनता, समाजसेवी तथा पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा संचालन समिति के सचिव नागेंद्र चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से विनोद चौधरी को नया सचिव नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारी पूर्व की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ बने रहेंगे।

निर्णय लिया गया कि शारदीय नवरात्र एकमी से दशमी तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से प्रोजेक्टर पर्दे पर सीरियल दिखाए जाएंगे। सप्तमी तिथि को कलश यात्रा एवं बेलपत्र पूजा बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी। नवमी को कुँवारी कन्या पूजन, कथा एवं महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी करेंगे।

प्रतिमा विसर्जन जुलूस शिव मंदिर परिसर, मुड़ल टोला से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क होते हुए दिलबोध टोला, चांदनी चौक, हॉस्पिटल चौक, थाना चौक और बस स्टैंड से गुजरते हुए मां शारदे देवी धाम के पास तालाब में सम्पन्न किया जाएगा।

पूजा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक घर से 751 रुपए और 2 किलो गेहूं लेने पर सहमति बनी। साथ ही जो श्रद्धालु सामाजिक चंदा से बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे, उन्हें क्लब की ओर से अंगवस्त्र एवं मां शारदे का पट्टा देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में घोषणा की गई कि मां दुर्गा प्रतिमा निर्माण का पूरा खर्च मुखिया प्रत्याशी धन्नजय चौधरी वहन करेंगे। मौके पर अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, सचिव विनोद चौधरी, कोषाध्यक्ष कमलेश चौधरी, उपकोषाध्यक्ष राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!