डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा: डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में बुधवार को समारोहपूर्वक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर निदेशक सुशील कुमार केसरी, प्राचार्य गुलाम सरवर, अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, आरती देवी, कोमल केसरी, तान्या कुमारी, विवेक कुमार केसरी, अली राजा, प्रभाकर कुमार, भास्कर कुमार, सुरेश प्रसाद एवं तेजस कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिनमें सोनम कुमारी, फिर्दोष रानी, मधु कुमारी, बबीता देवी, सुनीता देवी, एनिमा गुप्ता, रीमा कुमारी, सुधा कुमारी, निधि कश्यप, मंजू देवी आदि ने अपने बच्चों के साथ परीक्षा परिणाम प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रागिनी कुमारी, सलोनी कुमारी, सोनाली कुमारी, आशा कुमारी, पलक सोनी, पायल कुमारी ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अंशी कुमारी, सिफत नाज, अनन्या कुमारी, इसिका रानी, लक्ष्मी कुमारी, सिद्धि कुमारी, सुरुचि कुमारी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। नर्सरी में अदीरा खान, मोहम्मद उज्जैर हसन, अर्पित कुमार, यूकेजी में अंकन पात्रा, असद राजा, आशीर्वाद कुमार, कक्षा एक में इसिका राज, पूजा कुमारी, कनक कुमारी, कक्षा दो में अभिनव केसरी, सिद्दीका केसरी, अब्दुल माजीद हसन, कक्षा तीन में वैभव राज, अंकन पात्रा, मोहम्मद सारीक हसन, कक्षा चार में उपासना गोस्वामी, नंदनी कुमारी, मोहम्मद हारिस हसन, कक्षा पांच में अनमोल कुमार, जेब जाफरी, अराधना कुमारी, कक्षा छह में सत्यम कुमार, शिवम कुमार, रागिनी कुमारी, कक्षा सात में दीक्षा कुमारी, अमित कुमार, अयान आलम ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्रों को निदेशक सुशील केसरी एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर निदेशक सुशील केसरी ने अभिभावकों से बच्चों के पोषण और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड से बचकर घर का बना पौष्टिक भोजन देने से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास बेहतर होता है। वहीं, प्राचार्य गुलाम सरवर ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय परिवार को बधाई दी।

विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा बल्कि अभिभावकों के लिए भी बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को जानने और सराहने का अवसर प्रदान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!