झारखंड में सरकारी कर्मियों के समर्थन में JHAROTEF का हस्ताक्षर अभियान शुरू

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉई फेडरेशन (JHAROTEF) के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को लेकर आज, 7 फरवरी से प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत सिंह और राज्य कमेटी के नेतृत्व में यह अभियान सभी जिलों में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार को कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराना और सामूहिक ज्ञापन सौंपना है।

JHAROTEF ने प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन का शेड्यूल जारी किया है। प्रमुख मांगों में शिक्षक संवर्ग को अन्य राज्य कर्मियों की तरह MACP का लाभ, राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करना और केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर शिशु शिक्षण भत्ता लागू करना शामिल है।

जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि सरकार ने पहले भी राज्य कर्मियों के हित में कई फैसले लिए हैं, जिससे यह उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि शिक्षक संवर्ग को MACP देने की बात सत्तारूढ़ दल के घोषणा पत्र में शामिल थी, जिसे अब लागू किया जाना चाहिए।

जिला सचिव विमलेश कुमार ने बताया कि आंदोलन पांच चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 7 फरवरी से 28 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अभियान में जिलेभर के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पहले दिन ही विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मियों ने हस्ताक्षर कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!