झाड़ियों में मिला मासूम: मकरी गांव में मां की ममता पर उठे सवाल, मुखिया ने संभाली देखभाल की जिम्मेदारी

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)।
मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना ने पूरे सगमा प्रखंड को झकझोर दिया। मकरी गांव के यूके लिप्टाश जंगल के पास झाड़ियों में एक नवजात बालक रोता हुआ मिला।

सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी चंदन बैठा रोज़ की तरह शौच के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। तभी झाड़ियों से मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो उन्होंने डरते-डरते कदम बढ़ाए, लेकिन जैसे ही पत्तों के बीच झांका, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं—एक नवजात बच्चा, नन्ही-सी जान, ठंडी हवा में लिपटा हुआ रो रहा था।

चंदन बैठा ने तुरंत गांव के बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा को फोन कर सूचना दी। मुखिया ने उन्हें बच्चे को घर लाने को कहा। कुछ ही देर में मुखिया के दरवाजे पर मासूम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मुखिया ने घटना की जानकारी धुरकी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई सुनील कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लिखित रूप से बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा को सौंप दी। फिलहाल बच्चा उनके घर पर सुरक्षित है।

बच्चे को गोद लेने के लिए कई लोग आगे आ चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार नवजात बालक का वजन लगभग 2 किलो 100 ग्राम है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

गांव के लोग अब भी यह सोचकर विचलित हैं कि एक मां ने किस मजबूरी या बेरहमी में अपनी कोख से जन्मे बच्चे को यूं जंगल में छोड़ दिया। लेकिन अब इस मासूम की आंखों में डर की जगह सुरक्षा और स्नेह है, क्योंकि पूरे गांव ने इसे अपनी संतान की तरह अपनाने का संकल्प ले लिया है।

2
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!