जेईई मेन्स 2025: आर के पब्लिक स्कूल की शिवानी ने 97.83 परसेंटाइल लाकर जिले का नाम रोशन किया

Location: Garhwa

गढ़वा: आर के पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा शिवानी सिन्हा ने जेईई मेन्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.8362536 परसेंटाइल हासिल किया है। शिवानी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार और स्कूल को, बल्कि पूरे गढ़वा जिले को गर्वित किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय शिवानी ने अपने परिवार, शिक्षकों और स्वध्याय को दिया है।

शिवानी ने कहा कि कड़ी मेहनत और नियमित पढ़ाई के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। शुरुआत से ही मेधावी रही शिवानी ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान देना है।

आर के पब्लिक स्कूल के भूतपूर्व छात्र अभिषेक पांडेय ने भी इस परीक्षा में 86.5687009 परसेंटाइल लाकर जिले का नाम रोशन किया। अभिषेक ने विज्ञान संकाय से 2023 में स्कूल से पढ़ाई की थी।

स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने शिवानी और अभिषेक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवानी और अभिषेक की सफलता यह साबित करती है कि गढ़वा जैसे छोटे शहर के छात्र भी अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से बिना किसी प्रतिष्ठित कोचिंग के बड़े सपने साकार कर सकते हैं।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने दोनों छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर की और अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!