जमीनी विवाद को लेकर साले और बहनोई के बीच मारपीट, एक घायल

भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के खरौंधी बज्र मरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर साले और बहनोई के बीच हुई मारपीट में राम लाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने उन्हें घायल अवस्था में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया।

डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के क्रम में बताया गया कि घायल को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के संबंध में घायल राम लाल गुप्ता ने बताया कि गांव में उनके बहनोई सुमेर साह और उनकी पत्नी नील कुमारी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। सोमवार को जब वह राजमिस्त्री का काम कर रहे थे, तभी दोनों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

राम लाल ने बताया कि 25 अप्रैल को इस विवाद को लेकर खरौंधी अंचल कार्यालय और थाना में आवेदन दिया गया था। इसके बाद गांव में पंचायत स्तर पर भी सुलह की कोशिश हुई थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सोमवार को घटना की सूचना खरौंधी थाना को दी गई, जहां पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बयान देने के लिए थाना बुलाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!