जंगल में आग से बचाव के लिए वन विभाग की पहल, ग्रामीणों को किया जागरूक

Location: Garhwa

गढ़वा रमकंडा:सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र चैनपुर की ओर से शनिवार को रमकंडा प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के साथ जंगल में आग लगने से होने वाले नुकसान पर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रभारी वनपाल मंगलदास तिर्की ने किया, जबकि अध्यक्षता बलिगढ़ पंचायत के मुखिया बिनोद प्रसाद एवं मुखिया पति शिवलखन लकड़ा ने की।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को महुआ सीजन में जंगल में आग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मुखिया बिनोद प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जंगलों की सुरक्षा सिर्फ वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि गांव के लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग जंगल की सुरक्षा में योगदान देने वाले ग्रामीणों को पुरस्कृत भी करेगा।
मुखिया ने ग्रामीणों को सलाह दी कि गर्मी के मौसम में खेतों में खरपतवार न जलाएं, क्योंकि इससे जंगल में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। प्रभारी वनपाल मंगलदास तिर्की ने भी जंगलों को आग से बचाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

इस अवसर पर विवेक खलखो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!