चैंबर की निष्क्रियता पर व्यापारियों की पहल, नेतृत्व में लौटी नई ऊर्जा

Location: Garhwa

2012 के बाद पहली बार व्यापारी हितों को लेकर हुआ गंभीर मंथन, 25 सदस्यीय संयोजक मंडल गठित


गढ़वा : चैंबर ऑफ कॉमर्स में वर्ष 2012 के बाद पहली बार गंभीर चर्चा और संगठन के पुनर्गठन की दिशा में पहल हुई है। बीते 13 वर्षों से चुनाव न होने की स्थिति में संगठन की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे थे। व्यापारी हितों की उपेक्षा और संगठन के महज रसूखदार मंच बन जाने के आरोपों के बीच सोमवार को एक विशेष व्यापारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में गढ़वा के अनेक प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया, जिसमें संगठन की पुरानी कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से न तो व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई गई, न ही उनकी आवश्यकताओं को लेकर कोई पहल हुई। चैंबर का भवन, जो कभी व्यापारिक विमर्श का केंद्र बनने का सपना था, आज खस्ताहाल में है — यहां तक कि टॉयलेट फिटिंग में लकड़ी तक खोंस दी गई है।

व्यापारियों के लगातार आग्रह पर 25 सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन किया गया, जिसने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष को कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया। कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा, “मैं न सोशल मीडिया का चेहरा हूं, न राजनीतिक मंचों का खिलाड़ी — लेकिन जरूरत पड़ी तो रात 12 बजे भी आपके साथ खड़ा मिलूंगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के शीर्ष पदाधिकारियों से संपर्क कर गढ़वा चैंबर के नवजीवन की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में पारदर्शी और लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि “कोई भी अध्यक्ष बने, लेकिन प्राथमिकता व्यापारी हित होनी चाहिए — यही मेरी सोच और संकल्प है।” उन्होंने सभी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उन पर भरोसा कर यह जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में जिले के तमाम व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल रहे। इनमें प्रमुख रूप से:
मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष अदया पांडे, पूर्व अध्यक्ष संजय ठाकुर, सर्राफा संघ अध्यक्ष भुनेश्वर सोनी, स्वर्णकार समाज महामंत्री अनिल सोनी, केशरी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी,
चेंबर के पूर्व महामंत्री उमेश अग्रवाल, राजकुमार सोनी, पूर्व कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल,
मनोज केसरी, विजय केसरी, मनीष कमलापुरी, विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रभु गुप्ता, रामकृष्ण केसरी, नीरज कमलापुरी, विवेक केसरी, हीरालाल कनस्कर, पूनमचंद संस्कार, संजय सागर, संजय गोयल, राजेश केसरी मंटू,तथा अन्य वरिष्ठ व्यापारीगण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!