चार माह से पेंशन बकाया, नमक तक खरीदने को मोहताज हुए बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा


सगमा, गढ़वा। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाएं इन दिनों पेंशन भुगतान में देरी के कारण बेहद कठिन हालातों का सामना कर रहे हैं। अप्रैल महीने से अब तक पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण इन लाभुकों को दवा से लेकर नमक तक खरीदने में परेशानी हो रही है।

ज्ञात हो कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त योजनाओं के तहत वृद्ध, दिव्यांग और विधवा वर्ग के लोगों को हर माह एक निश्चित पेंशन राशि प्रदान की जाती है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। यह राशि भले ही सीमित हो, लेकिन इनके जीवन में यह किसी रामबाण सहायता से कम नहीं होती।

पेंशनधारियों का कहना है कि चार माह बीत जाने के बाद भी एक भी किश्त नहीं मिली है, जबकि ‘मुख्यमंत्री ममता योजना’ की राशि कुछ युवतियों को चार महीने में दो बार मिल चुकी है। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि सरकार वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के प्रति गंभीर नहीं है।

पेंशन पाने वाले बुजुर्ग और महिलाएं लगातार बैंक शाखाओं से लेकर अपने गांवों में संचालित सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। स्थिति यह हो गई है कि कई वृद्धजन दवा तक छोड़ चुके हैं, और अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरों पर निर्भर हो रहे हैं।

पेंशनधारियों ने सरकार से मांग की है कि उनकी स्थिति पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाए और लंबित पेंशन की राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!