घटहुआं कला गांव में टूटी पीसीसी सड़क बनी दुर्घटना का कारण, ग्रामीणों ने विधायक से की मरम्मत की मांग

Location: कांडी



कांडी (प्रतिनिधि)

कांडी प्रखंड अंतर्गत घटहुआं कला गांव स्थित दोहरी आहर के समीप महुआ के पेड़ के पास पीसीसी सड़क टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया है। इस संबंध में रविवार को पंचायत उपमुखिया संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने स्थल पर एकत्र होकर मीडिया के माध्यम से स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह से सड़क मरम्मत की मांग की।

उपमुखिया संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पीसीसी सड़क काफी पुरानी है, जिसमें कई स्थानों पर घुटने भर गड्ढे हो चुके हैं। यह सड़क लमारी खुर्द के संख्वा मोड़ से सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल के मुख्य द्वार तक जाती है, जिससे हजारों ग्रामीणों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। उन्होंने कहा कि आहर में पानी भर जाने के कारण रिसाव हुआ, जिससे सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है।

वहीं ग्रामीण प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि आहर के किनारे गाइड वॉल नहीं होने से सड़क को पर्याप्त सहारा नहीं मिल सका, जिससे उसका किनारा टूट गया। उन्होंने विधायक से मांग की कि इस सड़क का शीघ्र कालीकरण कराया जाए ताकि तीर्थस्थल जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह बाइक से सेतो गांव जा रहे थे, इसी दौरान टूटी सड़क की वजह से उनका बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और छाती में भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने सड़क की हालत को “दुर्घटना को आमंत्रण” करार दिया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों — अभिषेक कुमार गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, उदित कुमार बैठा, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, हेमंत कुमार सहित अन्य ने भी सड़क मरम्मत और कालीकरण की मांग पर जोर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!