गांवों में गूंजा शिक्षा का स्वर: सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, नई पीढ़ी को मिला प्रेरणा संदेश

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर :बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमहर और रोहिला गांव में एक शैक्षिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज को शिक्षा के दिव्य प्रकाश से आलोकित करना और उन्हें जीवन में शिक्षा की उपयोगिता से परिचित कराना था।

बैठक में गांववासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रतिनिधियों ने सरल और प्रभावशाली भाषा में यह समझाया कि शिक्षा किस प्रकार व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। बैठक के दौरान उन सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ग्राम रोहिला में सेवानिवृत्त शिक्षक हेमंत कुमार पाठक, उमाकांत पाठक और प्रधानाध्यापक रंजन सिंह को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह क्षण सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर शाला के निर्देशक मनीष कुमार सिंह, मैनेजर युवराज सिंह, प्राचार्य रविश प्रजापति, भावना ओझा, गार्गी जायसवाल, एडमिशन काउंसलिंग टीम से पीयूष रंजन और समाजसेवी उमा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इस प्रकार की पहलें ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने और समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत आधारशिला साबित हो रही हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!