गांधी जयंति पर कर्मचारियों एवं पदाधिकारीयों को किया गया सम्मानित

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रतिनिधि:नगर पंचायत में गांधी जयंति पर कर्मचारियों एवं पदाधिकारीयों को किया गया सम्मानित:नगर पंचायत में पिछले एक पखवाड़े से चल रहे स्वक्षता अभियान के तहत कार्य क्रम संपन्न होने तथा गांधी जयंति के अवसर पर सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन सिटी मैनेजर जितेश कुमार के अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी थीं।सबसे पहले महात्मा गांधी जयंती सह स्वक्षता अभियान कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि सुमित्रा देवी के द्वारा एवं सभी उपस्थित लोगों के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई, इसके बाद सभी उपस्थित नगर पंचायत के कर्मचारीयों एवं पदाधिकारीयों के द्वारा नगर पंचायत को स्वंक्ष एवं साफ रखने की शपथ ली गई, इसके बाद सभी को अंग- वस्त्र,कलम डायरी , प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र एवं किड्स देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद पिछले पखवाड़े 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें अपग्रेड हाई स्कूल अखौरी तहले स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए लिये गये कार्य क्रम में कक्षा 9 एवं 10 के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छता अभियान पर पेंटिंग, निबंध,चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं कलम -डायरी देकर सम्मानित किया गया ,जिसमें प्रथम पुरस्कार खुशी कुमारी,द्वितीय सीमा कुमारी को एवं तृतीय विभा कुमारी को दिया गया,
वही स्वच्छता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार लकी कुमार को ,द्वितीय पुरस्कार रोहित कुमार गुप्ता एवं तृतीय पुरस्कार प्रिंस कुमार गुप्ता को दिया गया ,वहीं कक्षा 6 से 8 तक के स्वच्छता पर आधारित प्रथम पुरस्कार लकी कुमार को ,द्वितीय खुशबू एवं तृतीय उत्कर्ष विश्वकर्मा को दी गई, निबंध में प्रथम पुरस्कार सिया कुमारी, द्वितीय पुरस्कार अनुष्का विश्वकर्मा को एवं तृतीय पुरस्कार नैंसी कुमारी को दिया गया।
इस मौके पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, नगर प्रबंधक जितेश कुमार नजीर अमित कुमार पाठक, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, ऑपरेटर वीरेंद्र चौधरी, विश्वजीत कुमार वार्ड जमादार संत कुमार चंद्रवंशी,नगर पंचायत कर्मी, सफाई कर्मचारी,छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!