
Location: Garhwa
गढ़वा: मानव सेवा को समर्पित जायंट्स आस्था गढ़वा के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने अपना 18वां रक्तदान कर एक गंभीर रूप से जरूरतमंद गर्भवती महिला को नया जीवन देने का कार्य किया। महिला लक्ष्मी कुमारी (उम्र 19 वर्ष), निवासी गर्ल्स स्कूल के पास, गढ़वा, खून की कमी (हीमोग्लोबिन मात्र 8.0 ग्राम) के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पा रही थीं।
जैसे ही सूचना मिली, जायंट्स आस्था टीम ने सक्रियता दिखाई और अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने खुद B+ ब्लड ग्रुप का एक यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “रक्तदान के लिए धन और ताकत की नहीं, बल्कि बड़े दिल और मुक्त मन की जरूरत होती है।”
टीम के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार, आशुतोष कुमार समेत अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। जायंट्स आस्था टीम गढ़वा हमेशा की तरह इस बार भी जरूरत पड़ने पर तत्पर नजर आई।