गढ़वा में भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, और भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

भव्य स्वागत के दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बाबूलाल मरांडी को चांदी का मुकुट पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का यह नतीजा है। कार्यालय का निर्माण संगठन को और मजबूत करेगा।”

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा, “कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यह भव्य कार्यालय बन पाया है। भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं।” पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।

इस मौके पर पूर्व सांसद घुरण राम, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, दीपक बंका, और अन्य कई वरिष्ठ नेता व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे और धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!