गढ़वा में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का हल्ला बोल, समाहरणालय के सामने घड़ा फोड़ प्रदर्शन

Location: Garhwa


गढ़वा में बिजली और पेयजल की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई ने समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान “हल्ला बोल” और “घड़ा फोड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने किया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने घड़े फोड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामियां लगातार उजागर हो रही हैं और यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों को उठाएगी।
वहीं, भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी सहित पलामू प्रमंडल के कई इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन योजना में भारी अनियमितता हुई है।
इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उप विकास आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में विनोद चंद्रवंशी, राजीव रंजन तिवारी, रिंकू तिवारी, अमृतांजलि दुबे, विनय चौबे, बृजेश उपाध्याय, चुनमुन दुबे, विकास तिवारी, मीरा यादव, कंचन जायसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!