गढ़वा में दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: 64 युवाओं को नौकरी, 222 शॉर्टलिस्ट

गढ़वा:झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय गढ़वा द्वारा दंतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन 7 फरवरी को फॉरेस्ट कॉलोनी गढ़वा में किया गया। इस मेले का उद्घाटन उपायुक्त शेखर जमुआर, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद और जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

600 से अधिक नौकरियों के अवसर, 64 युवाओं का चयन

इस रोजगार मेले में 19 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें सोडेक्सो कॉर्पोरेट, एसआईएस लिमिटेड, एलआईसी, स्पंदना सफार्टी फाइनेंस, मिलेनियम स्किल बाय जी4एस, डेल्हीवेरी लिमिटेड, यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति समेत अन्य कंपनियां शामिल थीं। इन कंपनियों ने मैनेजर, लोन ऑफिसर, क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, नर्सिंग ट्यूटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, डिलीवरी बॉय, टीचर, मशीन ऑपरेटर जैसे पदों के लिए आवेदन लिए।

मेले में 2218 रिक्तियों की पेशकश की गई, जिनमें से 600 पद गढ़वा और झारखंड के लिए उपलब्ध थे। रोजगार मेले के दौरान 64 युवाओं का चयन किया गया, जबकि 222 युवाओं को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा 6 युवाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

“नौकरी का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं” – उपायुक्त

उपायुक्त शेखर जमुआर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं होता, बल्कि निजी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा और कोई भी नौकरी छोटी-बड़ी नहीं होती। उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी को रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

जिला नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार ने मेले में आए सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!