गढ़वा में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ताला, एसडीएम की औचक जांच में खुली लापरवाही

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार ने शुक्रवार को शहर के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों की औचक जांच कर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें एहतियातन अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया। बंद किए गए केंद्रों में झारखंड अल्ट्रासाउंड सेंटरचंद्रिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और एमजीएम अस्पताल का अल्ट्रासाउंड सेंटर शामिल है।

जांच के दौरान झारखंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में पाया गया कि संबंधित डॉक्टर अभिषेक कुमार छह महीने से केंद्र पर नहीं आए हैं, इसके बावजूद अल्ट्रासाउंड का काम जारी था। मौके पर 12वीं पास युवक-युवती सेवाएं दे रहे थे और रजिस्टर में गड़बड़ी पाई गई।

चंद्रिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्रबंधन के दावों और डॉक्टर कादिर परवेज के बयान में विरोधाभास सामने आया। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने इस माह में केवल 8-10 अल्ट्रासाउंड किए हैं और संबद्धता खत्म करने का आवेदन पहले ही दिया है, जबकि केंद्र पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं था।

एमजीएम अस्पताल में जांच के समय पता चला कि डॉक्टर परवेज महीने में सिर्फ एक-दो बार आते हैं, जबकि रजिस्टर में प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड दर्ज था। अस्पताल संचालक ने स्वीकार किया कि अल्ट्रासाउंड तकनीशियन से कराए जाते हैं।

एसडीएम ने तीनों केंद्रों को ताला लगवाकर संचालकों को यह अंडरटेकन दिलवाया कि वे सिविल सर्जन की जांच और क्लीन चिट मिलने तक केंद्र नहीं खोलेंगे।

एसडीएम ने अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों को चेतावनी दी है कि बिना योग्य चिकित्सक और मानकों को पूरा किए सेवाएं बंद करें, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!