गढ़वा नगर परिषद में 14, श्री बंशीधर नगर में 12 और मझिआंव में 9 का अध्यक्ष पद पर दाखिल हुआ नामांकन

Location: Garhwa


गढ़वा। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति अभी तय नहीं हुई है। स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया शेष रहने के कारण फिलहाल इन्हें नामांकन करने वाले प्रत्याशी माना जा रहा है। नामांकन के अंतिम दिन गढ़वा जिले में चुनावी गहमा-गहमी चरम पर रही।
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन आज 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें संतोष केशरी (झामुमो समर्थित), जितेंद्र सिन्हा (झामुमो नेता), मासूम खान (झामुमो नेता), अनिता दत्त (झामुमो नेत्री), संजय कुमार, संध्या सोनी, (दौलत सोनी की पत्नी) दीपक शर्मा (आजसू पार्टी समर्थित), अनिल पांडेय (भाजपा नेता), मो. याकुब एवं वसंतलाल शामिल हैं।
इससे पूर्व भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल, भाजपा नेता अलखनाथ पांडे, आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी तथा राष्ट्रीय जनता दल समर्थित विकास माली ने नामांकन दाखिल किया था। इस प्रकार गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 नामांकन हुए हैं।
श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन अरीशा बानो ने नामांकन किया। इससे पूर्व भाजपा नेता राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी, भाजपा नेत्री व वर्तमान अध्यक्ष विजयलक्ष्मी देवी, झामुमो समर्थित किरण कुमारी, झामुमो नेत्री रीना देवी, शमीम बानो, पिंटू देवी, साधना देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व प्रमुख लता देवी, रूबी कुमारी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा देवी तथा रूपसना खातून ने नामांकन दाखिल किया था।
मझिआंव नगर निकाय क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। अंतिम दिन संजय कुमार सिंह ने नामांकन किया। इससे पूर्व निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, मारुति नंदन सोनी, झामुमो प्रत्याशी सत्येंश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे, सूर्य देव माली, वीरेंद्र चंद्रवंशी, गिरिश पाण्डेय तथा पुष्पक पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय ने नामांकन किया था।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार कल नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, परसों नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि 7 फरवरी को चुनाव चिह्न (सिंबल) का आवंटन किया जाएगा। नाम वापसी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस नगर निकाय में कितने प्रत्याशी वास्तव में चुनाव मैदान में रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!