गढ़वा नगर परिषद चुनाव: नामांकन समय समाप्त, सुरेंद्र विश्वकर्मा ने पर्चा खरीदने के बाद भी नहीं भरा नामांकन

Location: Garhwa



गढ़वा। नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी में एकजुटता देखने को मिली है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा दोपहर 3:00 बजे समाप्त हो गई, जिसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा ने नामांकन पर्चा खरीदने के बावजूद अपना नामांकन दाखिल नहीं किया।
सुरेंद्र विश्वकर्मा ने नगर परिषद चुनाव के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी और इसके तहत उन्होंने नामांकन का पर्चा भी खरीदा था। हालांकि, पार्टी की समीक्षा के बाद संगठन द्वारा श्रीमती कंचन जायसवाल को भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी हित में नामांकन नहीं भरने का निर्णय लिया।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा में संगठन का निर्णय सर्वोपरि होता है और एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में वे पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश गया है। पार्टी नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र विश्वकर्मा के इस फैसले की सराहना की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस निर्णय से गढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!