गढ़वा नगर परिषद के उपाध्यक्ष बनी अनीता प्रसाद

Location: Garhwa

गढ़वा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान में अनीता प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सौरभ सिंह उर्राफ राजा सिंह को हराकर पद हासिल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए कुल मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया में नगर परिषद के 21 सदस्यों ने भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अनीता प्रसाद को कुल 12 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सौरभ सिंह उर्फ राजा सिंह को 9 मत ही मिल सके।
3 मतों के इस अंतर के आधार पर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अनीता प्रसाद को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
बताया जा रहा है कि अनीता प्रसाद वार्ड संख्या 6 का प्रतिनिधित्व करती हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता के कारण उन्हें यह सफलता मिली है। स्थानीय स्तर पर उनकी जीत को विकास कार्यों के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
अब उपाध्यक्ष के रूप में अनीता प्रसाद पर नगर परिषद के विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!