Location: Garhwa
गढ़वा। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक सत्र-4 की परीक्षा के पहले दिन शनिवार को मॉडल डिग्री कॉलेज, गढ़वा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।
इस परीक्षा केंद्र पर मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा के साथ-साथ गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा के परीक्षार्थियों के लिए भी केंद्र बनाया गया है।
प्रथम पाली में कुल 221 परीक्षार्थी कम्युनिकेशन स्किल्स (हिंदी) की परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कम्युनिकेशन स्किल्स की परीक्षा में 54 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिसमें 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
परीक्षा 28 मार्च से प्रारंभ होकर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 11 अप्रैल तक चलेगी।
केंद्राधीक्षक डॉ. नीता कुमारी सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद अगुस्टीन सोरेन एवं डॉ. सुदेश्वर प्रजापति को परीक्षा नियंत्रण प्रभारी बनाया गया है।
कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमोद सेठ को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जिसमें पुo अo निo शंभू कुमार सिंह, एमलेन बारला एवं हवलदार शामिल हैं।
परीक्षा संचालन में गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों—राबिया रेयाज, समरीन, अमित तिवारी, अर्चना कुमारी, लव कुमार ठाकुर, बचनदेव चौधरी, लालबिहारी सिंह, सुनील पासवान, जितेंद्र प्रसाद मेहता, कर्मी देवी और पंकज उरांव—का सराहनीय योगदान रहा।
कुल मिलाकर परीक्षा के पहले दिन व्यवस्था सुदृढ़ रही और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।











