गढ़वा के चेतना गांव में जश्न: एक ही परिवार के दो सदस्य झारखंड सिविल सेवा में चयनित

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड सिविल सेवा आयोग द्वारा आयोजित 11वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही गढ़वा जिले के ग्राम चेतना में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। कारण था – एक ही परिवार के दो सदस्यों का राज्य की प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन।

वन विभाग से सेवानिवृत्त अअधिकारी आनंद कुमार तिवारी के परिवार से बड़ी पुत्रवधू अर्चना कुमारी का चयन झारखंड वित्त सेवा (Jharkhand Finance Services) में तथा छोटे पुत्र सत्यम गर्ग का चयन झारखंड पुलिस सेवा (Jharkhand Police Services) में हुआ है। इस उपलब्धि ने पूरे गांव को गौरवान्वित कर दिया है।

अर्चना कुमारी, जो वर्तमान में लातेहार जिले के सीएमएसओई +2 उच्च विद्यालय में पीजीटी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, ने व्यस्त शिक्षकीय जीवन के बावजूद सिविल सेवा की तैयारी की। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पण और समय प्रबंधन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वहीं, सत्यम गर्ग, जो इंजीनियरिंग स्नातक हैं और राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते थे, ने अपने दृढ़ निश्चय और निरंतरता से यह सफलता पाई।

परिणाम आते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने मिठाइयां बांटी और परिवार को बधाई दी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!