गढ़वा: अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन के सदर चुनाव की तारीख तय, 26 अक्टूबर को होगा मतदान

Location: Garhwa

गढ़वा, 9 अक्टूबर:
अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन, गढ़वा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज होटल रॉयल पद्मिनी, चिनिया रोड गढ़वा में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी सदर (अध्यक्ष) के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सदर पद का चुनाव 26 अक्टूबर 2025 को टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में कराया जाएगा।

बैठक में जिले भर के मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों और चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। समिति ने यह स्पष्ट किया कि इस बार सदर वही व्यक्ति चुना जाएगा, जो किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा न हो और न ही किसी सियासी शख्सियत का मोहरा बने। संगठन ने तय किया है कि सदर आम मुसलमानों का सच्चा प्रतिनिधि होना चाहिए, न कि राजनीतिक एजेंडे का वाहक।

नामांकन और चुनाव प्रक्रिया की तारीखें:

नामांकन: 12 से 14 अक्टूबर

स्क्रूटनी और नाम वापसी: 15 अक्टूबर

उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी: 16 अक्टूबर

मतदान: 26 अक्टूबर (सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

इस चुनाव में जिले के सभी पुरुष और महिला मुस्लिम मतदाता भाग ले सकेंगे। मतदान टाउन हॉल, गढ़वा के मैदान में होगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मो औकौौौौफफककससगखखंगग सिराज अहमद अंसारी ने बताया कि अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लेमीन की स्थापना 1993 में हुई थी और इसके संविधान के अनुसार हर तय समय पर एक पारदर्शी तरीके से सदर का चुनाव होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होगी और इसमें आम मुसलमानों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी।

मोहम्मद आशिक अंसारी ने जोर देकर कहा कि संगठन यह सुनिश्चित करेगा कि इस बार कोई भी राजनीतिक व्यक्ति या किसी दल से जुड़ा व्यक्ति सदर न बन सके। उन्होंने कहा, “हमारा सदर किसी भी हालत में सियासत का खिलौना नहीं बनेगा। वह केवल कौम की आवाज़ और उसकी भलाई के लिए काम करेगा।”

सभी मुस्लिम मतदाताओं से अपील:

कमेटी ने गढ़वा जिले के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि 26 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक योग्य और स्वतंत्र सोच वाले सदर को चुना जाएगा। बैठक मोहम्मद जुनेद मोहम्मद फरीद अख्तर अंसारी अहमद अंसारी समीम अंसारीआदि मौजूद थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!