खुला मां दुर्गा पूजा पंडाल का पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Location: सगमा

सगमा: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खोलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। “या देवी सर्वभुतेषु रक्षा रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:” के वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-घंटों की गूंज के बीच श्रद्धालु माता की आराधना में लीन हो गए।

महासप्तमी के अवसर पर वैदिक अनुष्ठान के साथ प्रतिमाओं में प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। मां की भव्य झलक पाने को लोग पूजा पंडालों में कतारबद्ध होकर पहुंचे। पंडालों के भीतर दीप, धूप और फूलों से सजी प्रतिमाएं भक्तों को आस्था और भक्ति का अद्भुत अनुभव करा रही थीं।

सगमा, शारदा, सोनडीहा, बीरबल और घघरी सहित कई पूजा पंडालों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। महिलाएं कलश लेकर पूजा में सम्मिलित हुईं, वहीं युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक मां की आरती में भाग लिया। वातावरण में भक्तिमय संगीत और शंखध्वनि से हर कोई भाव-विभोर हो उठा।

पूजा समितियों के सदस्यों ने बताया कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्वयंसेवक भी सक्रिय दिखे।

पूरे प्रखंड में नवरात्र का उल्लास चरम पर है और श्रद्धालु मां दुर्गा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!