खबर पलामू से

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 20, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू

पलामू: शिक्षक कॉलम
छतरपुर प्रखंड के चिलोहा कला व कटोरियाटांड़ में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीण परेशान
पलामू। छतरपुर प्रखंड के चिलोहा कला एवं कटोरियाटांड़ गांव में आज भी ग्रामीण पेयजल, बिजली, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तुलसी पासवान और मजदूर अध्यक्ष अनिल सिंह ग्रामीणों के बुलावे पर गांव पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर उन्होंने चिंता जताई।
तुलसी पासवान ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाया है। गांव में न तो पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही सड़क व बिजली की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो चारपहिया वाहन के पहुंचने तक का रास्ता भी नहीं है, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई होती है।
उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं से झारखंड सरकार एवं पलामू उपायुक्त को अवगत कराया जाएगा ताकि गांव में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। मौके पर सज्जाद अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टेंट कर्मी की मौत
पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के श्रीराम पथ रेड़मा में शादी समारोह की सजावट के दौरान 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक टेंट कर्मी की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कोलकाता निवासी तरुण कुमार दास के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और वे मेदिनीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिव्यांग दंपति की बच्ची के आग्रह पर उपायुक्त पहुंचे घर, दी योजनाओं की सौगात
पलामू। जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिव्यांग दंपति की पुत्री ललिता कुमारी की अपील पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उसके घर पहुंचकर परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
उपायुक्त ने परिवार से मुलाकात कर बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया तथा दिव्यांग दंपति को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया। साथ ही ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गई।
उन्होंने बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ली और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ललिता के भाई आशिक कुमार और बहन आरती कुमारी का नामांकन नव निर्मित अवसाने-3 बरेवा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया गया। गांव की एक अन्य बच्ची सुहानी कुमारी का भी नामांकन कराया गया।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का भी निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ललिता कुमारी के साथ नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया तथा बच्चों के बीच स्लेट, कॉपी, पेंसिल, शार्पनर, इरेजर और फल वितरित किए।
मोहर्रम को लेकर चैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक
पलामू। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, मोहर्रम कमेटियों के सदस्य तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश यादव ने कहा कि मोहर्रम आस्था, अनुशासन और त्याग का पर्व है, जिसे शांति एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
थाना प्रभारी लालजी ने कहा कि चैनपुर क्षेत्र आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि मोहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाला जाएगा। पर्व के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में एसआई बाबूलाल दुबे, एसआई छत्रधारी कुमार, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, जवान दीपू दुबे, अंकित कुमार सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!