Location: पलामू
आज दिनांक 22 मई 2026 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पलामू जिला अध्यक्ष सह मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली पंचशील भवन स्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री (Minister of Food Processing Industries) भारत सरकार आदरणीय श्री चिराग पासवान जी से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में एनडीए की प्रचंड जनादेश एवं जीत पर बधाई दिया तत्पश्चात पलामू जिले के बंद कठौतिया कोल माइंस हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को अभिलंब चालू करने, सीसीएल राजहारा के विस्थापित ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा लागू मुआवजा एवं नौकरी,कानून अधिकार दिलाने एवं सुरक्षित रखने कि दिशा में मजबूत पहल करने, प्रभावित क्षेत्र के किसान मजदूर को रोजगार मुहैया कराने पर विशेष पहल का आग्रह किया। साथ ही राजहारा सीसीएल कोइलवरी प्रभावीत क्षेत्र में निजी स्वार्थ सिद्धि हेतु आम अवाम एवं संबंधित प्रशासन सरकार को दिग्भ्रमित कर अराजकता, अशांति,नजायज एवं झूठा मुकदमा कर अवैध वसूली की मांग, ब्लैकमेलिंग करने वाले तथाकथित स्वार्थी जनप्रतिनिधि एवं नेताओं और अंकुश लगाने एवं प्रभावित क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। वार्ता में राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पलामू जिला सदियों से अपराध उग्रवाद बेरोजगारी पलायन जैसी जटिल समस्याओं से ग्रसित रहा है आज भारत सरकार के पल पर कोयला खदान उद्योग चालू की गई है जिससे पलामू जिले में बेरोजगारी पलायन, बेकारी आदि समस्याओं से मजदूर किसान व्यवसाय एवं हर वर्गों को निजात मिलेगा साथ ही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पलामू जिले सहित झारखंड के तमाम जिलों में ऐसा प्रोजेक्ट स्थापित किया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया हो सकें। इस पर माननीय केंद्रीय मंत्री आदरणीय चिराग पासवान जी ने कहा कि कठौतिया कोल माइंस को अभिलंब चालू करने की प्रक्रिया हेतु माननीय कोयला मंत्री जी से बात कर आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए अभिलंब चालू करने की दिशा में पहल की जाएगी साथ ही राजहारा सीसीएल कोईलिवरी प्रभावित क्षेत्र के किसान मजदूर नौजवान जो विस्थापित हो रहे हैं उन्हें विस्थापन नीति के तहत समस्त मुआवजा राशि, नौकरी,रोजगार, कानून अधिकार सामुदायिक विकास को नजर अंदाज नहीं होने दिया जाएगा, सीधे तौर पर विस्थापितों एवं अधिकार से वंचित को उनके हाथों तक उनका अधिकार दिलाने एवं सुरक्षित रखने हेतु हमारा भारत सरकार कृत संकल्पित है। जो भी जिम्मेवार पदाधिकारी प्रभावित किसान मजदूर के हक अधिकार से वंचित करेंगे उनके विरुद्ध भारत सरकार द्वारा सीधे तौर पर कानूनी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित के योजनाओं में किसी भी तरह का लापरवाही, गैर कानूनी तरीके से दिग्भ्रमित कर निजी स्वार्थ सिद्धि में भारत सरकार के परियोजनाओं को अवरुद्ध एवं प्रभावित करने वाले मशगूल व्यक्तियों के विरुद्ध भारत सरकार द्वारा कानून संगत कारवाई कर अंकुश लगाया जाएगा किसी भी स्थिति में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विकासशील योजनाओं को बंद नहीं होने दिया जाएगा। फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में हमारे मंत्रालय द्वारा पलामू जिले के लिए विशेष योजना बहुत ही जल्द धरातल पर उतारी जाएगी। वार्ता के बाद पलामू अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने साथियों सहित माननीय मंत्री जी का अभिनंदन धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। मौके पर चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रजापति, राजू सिंह, दयानंद भारती शामिल थे।











