कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग ने 12 घंटे रेस्क्यु के बाद निकाली बाहर

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनाबार गांव निवासी लखन प्रसाद के कुएं में गिरे एक नीलगाय को बाहर निकालकर आजाद कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह एक महिला ने उक्त कुएं में गिरे नीलगाय की जानकारी कांडी पंचायत मुखिया विजय राम को दी।

तत्काल ही मुखिया ने वन विभाग के पदाधिकारियों को फोन के माध्यम से सूचना दी। सूचना पाने के बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां लगभग 12 घण्टे बाद उक्त कुएं में गिरे नीलगाय का रेस्क्यू शाम तकरीबन 6 बजे किया गया। हास्यपद यह है कि नीलगायों की झुंड अब तक किसानों की खेतों में कड़ी मेहनत से उगाए फसलों को बर्बाद करती थी। जिस पर वन विभाग या सरकार का कोई ध्यान नहीं है। वहीं जंगली जानवर जैसे नीलगाय या बंदर प्यास बुझाने के लिए पानी की खोज में ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच जा रहे हैं। इस पर भी वन विभाग का कोई ध्यान नहीं है। इस संबंध में कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने कहा कि यदि वन विभाग व सरकार चाहती तो वन व जंगल का घेराव कर किसानों की उजड़ती फसल व भटकते जंगली जानवरों को आसानी से बचाया जा सकता था। मौके पर अमित कुमार, शिव कुमार पासवान, धीरज कुमार, कमलेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!