बाइक दुर्घटना में एक की मौत तीन लोग हुए घायल

Location: Garhwa

गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव के समीप रविवार को हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसे पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सुनील कुमार ठाकुर 35 वर्ष पिता सीताराम ठाकुर रमना थाना क्षेत्र के बहियार कला गांव का रहने वाला था। जबकि घायलों में मृतक के गांव का सुदामा ठाकुर पिता स्व.करीमन ठाकुर एवं बरडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा  गांव निवासी रंजन कुमार ठाकुर पिता अजय ठाकुर शामिल हैं। इन दोनों घायलों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

       बताया गया कि सुनील कुमार ठाकुर अपने गांव के सुदामा ठाकुर के साथ बहियार कला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव स्थित ननिहाल गया था। वहां से मोटरसाइकिल पर अपने ममेरा भाई रंजन कुमार ठाकुर को ले लिया। इसके बाद सुनील कुमार ठाकुर, सुदामा ठाकुर एवं रंजन कुमार ठाकुर एकही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा थाना क्षेत्र के जड़गड़ गांव में अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान अटौला गांव के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्जवनों ने तीनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील कुमार ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घायल के स्वजन रांची ले जाने की तैयारी कर रहे थे,  इस दौरान सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के स्वजनों को सौंप दिया। 

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!