कामत में 12 मई को होगा जलसा, देशभर से आएंगे अतिथि

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड के कामत स्थित मदरसा मंज़ूरुल उलूम में आगामी 12 मई, सोमवार की रात को 33वां सालाना उर्स-ए-पाक का आयोजन किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए मदरसा के प्रिंसिपल कारी सफीर साहब ने बताया कि इस मौके पर दूर-दराज से नामचीन आलिम-ए-दीन और शायर शामिल हो रहे हैं।

उर्स में जबलपुर से हजरत कारी रुहुल अमीन, उत्तर प्रदेश के बरेली से मुफ्ती अहमद रजा मंजरी, गाजीपुर से शायर रशीद राजा, उन्नाव से शायर इस्लाम गुलाम नूरे मुजस्सम, झारखंड के गिरिडीह से मौलाना इस्लाम इकबाल, गढ़वा जिले से हाफिज तबिब आलम तथा मदरसा के हेड मौलवी कारी सफीर साहब और हाजी इकबाल अहमद सिद्दीकी मुख्य रूप से तशरीफ लाएंगे। इनके अलावा अन्य जगहों से भी लोगों के पहुंचने की सूचना है।

यह मजार श्रद्धा का केंद्र है, जहां झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचते हैं। लोग यहां चादरपोशी कर मन्नतें मांगते हैं और मान्यता है कि यहां मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!