अबुआ आवास योजना में घोटाले की पुष्टि, 48 घंटे में कार्रवाई का निर्देश

Location: सगमा



सगमा: सगमा प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना में अनियमितता की शिकायत पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने गांव पहुंचकर जांच की। जांच के क्रम में एसडीओ ने स्वीकार किया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने सोनडीहा के हरिजन टोला में आवास योजना के लाभुकों से मुलाकात की। लाभुकों ने पंचायत के मुखिया पति हनुमंत यादव पर तीस-तीस हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पैसे लेने के बावजूद उनका नाम लाभुक सूची से हटा दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने पैसे की वापसी की मांग की तो मुखिया पति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी शिकायत धुरकी थाना में दर्ज की गई है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ऐसे लोगों को योजना का लाभ दिया गया है जो सरकारी पदों पर कार्यरत हैं, या जिनके परिवार के सदस्य पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले चुके हैं।

जांच के दौरान एसडीओ ने मौके पर मौजूद आवास कोऑर्डिनेटर, पंचायत सचिव और स्वयंसेवक को कड़ी फटकार लगाई और कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया।

एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने कहा कि प्रथम दृष्टया योजना में पैसों की लेनदेन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बीडीओ जुल्फिकार अंसारी को निर्देश दिया कि वे दोषियों के खिलाफ दो दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा वे स्वयं कार्रवाई करेंगे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!