कांडी में योजनाओं का निरीक्षण: एसडीओ ने दाल-भात केंद्र और सिंचाई कूप का लिया जायजा

Location: कांडी

गढ़वा: सदर एसडीओ संजय कुमार पांडे ने गुरुवार को कांडी प्रखंड के मांझीगावा पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के तहत बनाए गए सिंचाई कूप का स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीओ ने कांडी में चल रहे मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र संचालक से बातचीत कर यह जानकारी ली कि केंद्र नियमित रूप से संचालित होता है या नहीं और प्रतिदिन कितने लोग भोजन करते हैं।

इसी दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निशक्त छोटन पासवान की समस्या सुनी और बीडीओ राकेश सहाय को निर्देश दिया कि उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

मौके पर सीआई संदीप कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, प्रधान लिपिक अजीत कुमार, दक्षिणी जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!