कांडी में मनरेगा कर्मियों की बैठक, लंबित योजनाएं बंद कर नई योजनाएं प्रारंभ करने पर जोर

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को वीडियो राकेश सहाय की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि लंबित योजनाओं को बंद कर नई योजनाएं प्रारंभ की जाएं। एनएमएमएस के तहत संचालित योजनाओं का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रखंड अंतर्गत संचालित उन सभी योजनाओं में, जिनमें एनएमएमएस अनिवार्य है, समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।

इसके अलावा प्रखंड में संचालित आम बागवानी योजना की प्रत्येक योजना का नए वित्तीय वर्ष तक भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बीपीओ सोनू कुमार, मनरेगा कनीय अभियंता योगेन्द्र यादव, देव कुमार सिंह, यशवंत कुमार, पंचायत सचिव सुदर्शन राम, विश्वनाथ राम, संजीव ठाकुर, प्रवीण पांडे, अंजनी कुमार, मुकेश मेहता, रोजगार सेवक नरेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, सत्येंद्र पासवान, मनोज कुमार समेत अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!