कांडी में आरसीएम की नई यूनिट का शुभारंभ, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम

Location: कांडी


कांडी : प्रखंड कार्यालय के सामने आरसीएम (RCM) की नई यूनिट का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बुजुर्ग अतिथि रघुवीर राम, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, युवा समाजसेवी शशांक शेखर, निर्मल विश्वकर्मा और सदर बाबू खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संस्था का प्रेरक बैठक भी आयोजित हुआ, जिसमें आरसीएम के वरिष्ठ स्टार अचीवर अभिमन्यु मेहता एवं दीनानाथ मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सभा को संबोधित करते हुए अभिमन्यु मेहता ने कहा, “आरसीएम केवल एक व्यवसायिक मंच नहीं, बल्कि यह संस्था स्वास्थ्य रक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ भ्रामक प्रचारों के माध्यम से संस्था की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है, लेकिन आज यह कंपनी देशभर में लाखों परिवारों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन दे रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें लव कुमार कुशवाहा, शम्भू मेहता, रामजी विश्वकर्मा, सुमन ठाकुर, एस.के. मेहरा, सूरज चौधरी, प्रोपराइटर ओमप्रकाश वर्मा, विनोद कुमार, शिव सिंह, सुभाष मेहता, अमोल मेहता, राम प्यारे मेहता, शशांक शेखर पुजारी, हरिद्वार मिश्रा सहित कई अन्य शामिल रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!