कांग्रेस की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, बढ़ गया सस्पेंस, आज होगा फैसला

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक सरगर्मी के बीच आज एक और बड़ी खबर सामने आई. एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नॉमिनेशन चुनाव आयोग ने कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद होल्ड पर रखा दिया. नाथवानी के नामांकन पर चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को फैसला लिया जाएगा. इस मामले पर 11 बजे सुनवाई होगी.
सोमवार को नॉमिनेशन का अंतिम दिन था. दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. झामुमो से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई. बैजनाथ राम और प्रणव झा के नामांकन पत्र सही पाए गए. लेकिन परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि बताते हुए कांग्रेस के एक विधायक ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास आपत्ति दर्ज कराई और नाथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग की. आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद खलबली मच गई. भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और नाथवानी रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे.
आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र की गहनता से जांच-पड़ताल की. नॉमिनेशन फॉर्म में एक जगह परिमल नाथवानी और दूसरी जगह नाथवानी परिमल लिखा हुआ है. कांग्रेस विधायक की आपत्ति एक नाम दो तरह से लिखने पर है. चुनाव आयोग इस मामले की जांच कर रहा है. नाथवानी की ओर से उनके वकीलों ने इसे सही बताया और नामांकन को वैध माने की अपील की. कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इसका विरोध किया गया. अब इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मार्गदर्शन और जानकारी मांगी है. इसलिए नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रखते हुए इस पर आगे की सुनवाई बुधवार को 11 बजे होगी.
नाथवानी ने दो सेट में नामांकन किया है. उम्मीद है कि उनका नामांकन रद्द नहीं होगा. वकीलों की पूरी फौज लगी हुई है. फिर भी यदि नामांकन रद्द हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी की लॉटरी लग जाएगी. बैजनाथ राम और प्रणव झा निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे. वैसे कल तक इस मामले को लेकर इंतजार करना चाहिए. नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हैं. यह मामला रोचक हो गया है. एनडीए और नाथवानी के समर्थकों में थोड़ी निराशा दिख रही है और कांग्रेस खेमे में उत्साह है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांग्रेस की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, बढ़ गया सस्पेंस, आज होगा फैसला

    कांग्रेस की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, बढ़ गया सस्पेंस, आज होगा फैसला

    बंगाल में भाजपा के लिए बलिदान देने वाले 315 कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

    बंगाल में भाजपा के लिए बलिदान देने वाले 315 कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

    भूमि विवादों के समाधान के लिए हर माह होगा अंचल दिवस और थाना दिवस, उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

    भूमि विवादों के समाधान के लिए हर माह होगा अंचल दिवस और थाना दिवस, उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

    स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, बैंकों को ऋण स्वीकृति और भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

    स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, बैंकों को ऋण स्वीकृति और भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

    लंबे समय से फरार महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई

    लंबे समय से फरार महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
    error: Content is protected !!