कलश यात्रा के साथ मेराल में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Location: Meral



मेराल।
बुधवार को मेराल हाई स्कूल मैदान में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रीमद् भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ला के सानिध्य में कलश यात्रा मेराल हाई स्कूल से प्रारंभ होकर सरस्वतिया नदी बरघाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।
इसके पश्चात श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष कलश को माथे पर धारण कर ढोल-नगाड़ों, जयकारों एवं जयघोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल हाई स्कूल मैदान पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश की स्थापना की गई।
श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथा प्रारंभ से पूर्व श्रीमद् भागवत जी का शास्त्र पूजन किया गया। इसके बाद आचार्य द्वारा “जो राधा नाम गाते हैं, हरि मिल जाते हैं” भजन के साथ कथा की शुरुआत की गई।
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति में पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार, अरुण, पप्पू सिंह, बीडीसी कृष्ण देव प्रजापति, व्यवसायी संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल, पंकज जायसवाल, अनुज प्रसाद एवं दिनेश ठाकुर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर मां सायर देवी धाम के संरक्षक संजय भगत, अध्यक्ष विजय प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमणि पाठक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, विनोद प्रसाद, जैनेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्व बीडीसी दिनेश ठाकुर, अनुज कुमार, विकास दुबे, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राधेश्याम यादव, राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!